ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट युद्धपोत ‘विंध्यगिरी’…जानिए इसकी खासियत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गाडर्न रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (GRSE) के स्वदेश निर्मित तीसरे युद्धपोत का नामकरण और लॉचिंग की। राष्ट्रपति मुर्मू ने जिस युद्धपोत की लॉन्चिंग की वह नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट है और एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है। इस जंगी जहाज को प्रोजेक्ट-17 अल्फा फ्रिगेट के तहत बनाया जा रहा है।

परियोजना के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था जिसमें ‘विंध्यगिरि’ छठा युद्धपोत है। पहले पांच युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था। यह तीसरा और आखिरी युद्धपोत है जिसका कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माता ने परियोजना के तहत नौसेना के लिए निर्माण किया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरण और पी17ए जहाजों की प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से है जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यम (MSME) भी शामिल हैं।

मिसाइल युद्धपोत की खासियत

  • P17A निर्देशित मिसाइल युद्धपोत हैं। प्रत्येक युद्धपोत की लंबाई 149 मीटर है।
  • इसका वजन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है।
  • ये वायु, सतह और सतह से नीचे तीनों आयामों में खतरों को बेअसर करने में सक्षम है।
  • इसमें दो MAN डीजल इंजन लगा है। इसके अलावा 2 जनरल इलेक्ट्रिक के इंजन लगे हैं, यानि यह इलेक्ट्रिक-डीजल युद्धपोत है जिसकी अधिकतम गति 59 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Related Articles

Back to top button