ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सिंह संक्रांति पर आज बनेगा चतुर्ग्रही योग इन 4 राशियों बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों और नक्षत्रों के राशि परिवर्तन के कारण समय-समय पर अलग-अलग योग निर्मित होते हैं। सभी योग राशि के अनुसार अलग-अलग फल देते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सिंह संक्रांति पर सिंह राशि में 4 ग्रहों की उपस्थिति होने के कारण चतुर्ग्रही योग बन रहा है और इस कारण कई राशियों को अच्छा फल मिल सकता है।

आज सिंह राशि में गोचर करेंगे सूर्य

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 17 अगस्त 2023 को सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव सूर्य दोपहर 01:44 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में बुध और मंगल ग्रह पहले से ही विराजमान है। इसके अलावा चंद्रमा भी सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में चतुर्ग्रही योग के कारण इन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मकर राशि

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश मकर राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अधूरे काम जल्द ही पूरा हो सकता है। लक्ष्य को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी बड़े काम में आपको भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। मानसिक शांति रहेगी और लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।

मेष राशि

सूर्य का सिंह राशि में गोचर लीडरशिप के अवसर लेकर आएगा। निवेश के लिए ये समय अच्छा रहेगा। व्यापार संबंधी योजनाओं में अच्छा आर्थिक मुनाफा होगा। माता पिता और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगी। संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि को चतुर्ग्रही योग के कारण अच्छा फल मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान को करियर में अच्छा लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। पत्नी से प्रेम मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धनागमन के रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि

सिंह संक्रांति का दिन कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button