ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर नगर निगम के पांच स्कूल पूरी तरह से होंगे स्मार्ट

जबलपुर । नगर निगम द्वारा संचालित सभी पांच स्कूल पूरी तरह से स्मार्ट होंगे। नवमीं से 12वीं तक की स्मार्ट कक्षाओं में विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से पढ़ाई कर सकेंगे। दरअसल वर्तमान में नगर निगम की पांच स्कूलों में नवमीं से लेकर 12वीं तक की एक-एक कक्षाएं ही स्मार्ट क्लास रूम के रूप में संचालित हो रहीं हैं, निगम का दावा है कि जल्द ही शेष 23 क्लास रूम को भी स्मार्ट रूम में परिवर्तित कर दिया जाएगा। स्मार्ट रूम में कैमरे, प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड, बायोमेट्रिक मशीन, डिजिटल लाइब्रेरी, आइटी लैब है जिसे विस्तारित किया जाएगा। नगर निगम की शिक्षा अधिकारी बीना वर्गीस की माने उन्होंने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से चर्चा की है जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा और इस दिशा में जल्द प्रक्रिया आरंभ हाे सकती है।

विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए लैपटाप भी

वर्तमान में संचालित चार स्मार्ट क्लास रूम में लैपटाप की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आनलाइन पढ़ाई के लिए एक क्लास में 10-10 लैपटाप दिए गए हैं। इसी तरह स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी व आइटी लैब भी है। ताकि नगर निगम के स्कूलाें के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा मिल सके। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में भी निगम के स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है। विदित हो कि नगर निगम के स्कूलों को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया 2018 से आंरभ की गई है।

लक्ष्मी नारायण स्कूल रांझी में है स्मार्ट स्कूलों का कंट्रोल रूम

एनएनवाय स्कूल में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट स्कूलों का कंट्रोल रूम बनाया गया था। सभी पांचों स्कूलों की निगरानी और आनलाइन पढ़ाई इसी कंट्रोल रूम के माध्यम से कराई जाती है। विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा आनलाइन पढ़ाई कराई जाती है सिलेबस को सरलीकृत तरीके से पढ़ाया जाता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगे जिनकी निगरानी भी कंट्रोल रूम से भी होती है।

आगामी दिनों में स्मार्ट कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी

नगर निगम शिक्षा अधिकारी बीना वर्गीस बोलीं- लक्ष्मीनाराण यादव (एलएनवाय) स्कूल , रांझी, डा राजेंद्र प्रसाद, गौरीघाट, हायर सेकंडरी स्कूल, घमापुर, हायर सेकंडरी स्कूल, गोविंदगंज, हायर सेकंडरी स्कूल हैं। नगर निगम के सभी पांच स्कूलों में ज्यादातर गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें स्मार्ट शिक्षा देने के उद्देशय से वर्ष 2018 में स्मार्ट क्लासेस भी संचालित की जा रही है। आगामी दिनों में स्मार्ट कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button