ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 10 लापता

 उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश जारी रहने के बीच वर्षा संबंधी अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लोग लापता हो गए। विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़के अवरुद्ध हो गयीं और चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गयी है। लगातार बारिश के कारण गंगा सहित प्रदेश की छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात के चलते नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली छानी शिविर में सोमवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से उसके मलबे की चपेट में आकर एक नेपाली मजदूर की मौत हो गयी तथा एक दुकानदार लापता हो गया। रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटनास्थल पर स्थित चार दुकानें भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गयीं जिसमें एक दुकानदार लापता हो गया। उन्होंने बताया कि लापता दुकानदार की तलाश की जा रही है।

रजवार ने बताया कि इसी घटना में एक नेपाली मजदूर कपिल बहादुर (27) की मौत हो गयी जिसका शव बरामद किया गया है । ऋषिकेश में शिव मंदिर के पास एक बरसाती नाले में बहने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जिसकी पहचान दिनेश पंवार (35) के रूप में हुई है। ऋषिकेश में ही मीरानगर नाले से एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। दोनों शव एम्स के शवगृह में रखे गए हैं।

कार फिसलने महिला समेत दो किशोर बहे

ऋषिकेश के निकट ऋषिकेश बांध से नीलकंठ मार्ग पर एक रपटे पर एक कार के फिसलने से उसमें सवार एक महिला अपने दो किशोरवय बच्चों के साथ बह गयी। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान हुई घटना के समय महिला रीना शर्मा के पति गोपाल पानी का बहाव देखने के लिए कार से उतर गए थे। पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर खोजबीन में जुटी है। पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचटटी में एक रिर्जॉर्ट पर भूस्खलन होने से उसके मलबे में दबकर चार-पांच व्यक्ति लापता हो गए।

पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को ढूंढ़ने का अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में उत्तरकाशी जिले के टिकोची गांव में अतिवृष्टि के कारण पहाड़ से आया मलबा कई मकानों में घुस गया। उन्होंने बताया कि मलबे से आठ-दस मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा इसमें एक महिला भूमि देवी (55) भी लापता हो गयी। चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के पीपलकोटी में भूस्खलन होने से उसके मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है।

इन स्थानो पर बाढ़ का खतरा

कई स्थानों पर भूस्खलन में वाहनों के दबने की भी सूचना मिल रही है। गंगा की प्रमुख सहायक नदी अलकनंदा, श्रीनगर और रूद्रप्रयाग में, मंदाकिनी नदी (गंगा की एक अन्य सहायक नदी)रूद्रप्रयाग में, गंगा नदी देवप्रयाग और मुनि की रेती तथा ऋषिकेश समेत हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा, पिंडर, बिरही, नंदाकिनी का प्रवाह भी उफान पर है जिससे बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा के बढ़े जलस्तर को लेकर हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों के जिलाधिकारियों को सूचित करते हुए उन्हें पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं । देहरादून की सौंग नदी का जलस्तर भी अधिकतम बाढ़ स्तर से उपर पहुंच गया है जिसके मददेनजर प्रशासन को लोगों के बचाव के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button