ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक लॉ के स्टूडेंट ने किया नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज

इंदौर शहर में एक लॉ के स्टूडेंट पर नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है। स्टूडेंट ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग की मां जब घर लौटी तो उसने पूरी घटना मां को बताई और थाने पहुंचकर शिकायत की। घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। भंवरकुआं टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की नाबालिग की शिकायत पर अज्जू उर्फ अजय के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। नाबालिग ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह और उसका छोटा भाई घर पर अकेले थे। मां, मौसी के घर पर गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए अज्जू ने उसे घर पर बुलाया। नाबालिग जब उसके घर पहुंची तो बदमाश ने उसे बातों में लगाया और उसके साथ हरकत करने लगा। नाबालिग ने मना किया तो कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है, सब लोग ऐसा करते है फिर उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती कर उसके साथ रेप कर दिया। घटना के बाद नाबालिग वहां से घर आ गई। मां के लौटने पर उसने मां को पूरी घटना बताई। इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर अज्जू उर्फ अजय के खिलाफ कायमी कर उसे हिरासत में ले लिया है। टीआई ने बताया कि आरोप लॉ का स्टूडेंट है और मूलत: बैतूल का रहने वाला है। वह इंदौर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। इंदौर के गणेश नगर में अपनी बहन और जीजा के यहां एक साल से रहता है। आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button