ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग तीन गाड़ी पानी फेंककर बुझाई

ग्वालियर। महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के दानों के स्टाक में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी भी घबरा गए। क्योंकि आसपास स्थित फैक्ट्री भी बिलकुल सटी हुई हैं। इन लोगों ने पहले फायर एक्सटिंग्शर से आग बुझाने की कोशिश की, तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ गई। तीन गाड़ियां पानी फेंककर आग बुझाई गई। फैक्ट्री संचालक का कहना है- आग लगने से करीब 12 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिंटो पार्क इलाके में महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया बना हुआ है। यहां श्री ओसियान प्रोडक्ट नाम से केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के दानों के स्टाक में आग लग गई। आग लगने के बाद जैसे ही धुआं उठा तो काम करने वाले कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। इसके बाद मालिक को सूचना दी गई। यहां से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के नोडल आफीसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियां रवाना की गई। कुछ ही देर में गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग बुझाना शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनमीत रही आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग पूरी फैक्ट्री में फैल जाती तो बड़ा हादसा हो जाता, क्योंकि फैक्ट्री के अंदर केमिकल रखा हुआ था। यहां से आसपास की फैक्ट्री तक भी आग भड़क सकती थी।

Related Articles

Back to top button