ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

4 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

अजमेर। अजमेर जिले के पीसांगन थाना इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक साथ चार बच्चों की मौत के बाद वहां सनसनी फैल गई। हादसा पीसांगन थाना इलाके के नयागांव प्रतापपुरा में हुआ। वहां मवेशी चरा रहे 4 बच्चे तालाब में डूब गए।  देर रात हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  उन्होंने जेसीबी मशीन से तालाब की पाल तुड़वाते हुए पानी की निकासी शुरू करवाई। बाद में उसमें बच्चों की तलाश की।  पीसांगन उपखंड अधिकारी प्रियंका बड़गुर्जर ने बताया कि अजमेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात 12.30 बजे तालाब  से चारों बच्चों के शव बाहर निकालने में सफलता मिली। शवों को पानी से बाहर निकालने के बाद उनको पीसांगन मोर्चरी लाया गया।  हादसे में मारे गए चारों बच्चे 13 से 15 साल की उम्र के बीच के हैं। उनकी पहचान गांव के ही रहने वाले गोपाल, भोजराज, सोनाराम और लेखराज के रूप में हुई है। चारों बच्चे मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे। वहां मवेशी चराते वक्त नहाने के लिए जोड़ वाले तालाब में नहाने के लिए उतर गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।  मासूमों की चिंता में डूबे परिजन ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश में जंगल की ओर दौड़े। वहां पर भड़सूरी सरहद में स्थित जोड़ वाली नाड़ी (तालाब) किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिले। इससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। पहले उन्होंने अपने स्तर पर उनको ढूंढा, लेकिन जब नहीं मिले तो पुलिस प्रशासन को सूचित किया।

Related Articles

Back to top button