ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रंजिश में खेत से लौट रहे युवक का रास्ता रोककर किया फायर पीड़ित बोला- दाहिने कान के पास लगी गोली

भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के जम्हौरा के बघेलनपुरा के पास हार में 2 लोगों ने खेत से लौट रहे बाइक सवार पर 315 बोर के कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। पीड़ित ने बघेलनपुरा के 2 युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल 21 वर्षीय प्रशांत भदौरिया पुत्र दुर्गविजय सिंह भदौरिया निवासी जम्हौरा थाना अटेर ने बताया कि गुरुवार को वह बघेलनका पुरा स्थित अपने खेतों पर गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह स्वजन मोहित पुत्र दिनेश भदौरिया और अभि भदौरिया के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

रास्ता रोकर मारी गोली

घायल का आरोप है कि रास्ते में आनंद भदौरिया, मुनेंद्र भदौरिया पुत्र रविंद्र सिंह भदौरिया निवासी बघेलन का पुरा मिल गए। रंजिशन उनका रास्ता रोककर गालियां देने लगे। प्रशांत ने गाली देने से मना किया तो आंनद ने 315 बोर का कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली प्रशांत के दाएं कान के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद दोनों भाई वहां से भाग गए। साथियों ने घर पर स्वजनों को सूचना देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button