ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कर्नाटक में भाजपा ने विकास के इंजन को पटरी से उतर दिया : कांग्रेस  

बेंगलुरु । कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा की डबल इंजन सरकार से जुड़ी चुनावी मुहिम को लेकर बुधवार को निशाना साधकर कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने प्रदेश के इंजन को पिछले 4 वर्षों में पटरी से उतार दिया है, जिसे जनता आगामी 10 मई को गति देने जा रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, डबल इंजन क्या है? कर्नाटक राज्य सरकार का 94 प्रतिशत राजस्व प्रदेश के खुद के राजस्व और केंद्र से कर में उसकी हिस्सेदारी से आता है। यह मोदी के आशीर्वाद से नहीं, बल्कि वित्त आयोग के फार्मूले से होता है।
कांग्रेस नेता रमेश ने दावा किया, आगामी 10 मई को कर्नाटक के इंजन को गति मिलेगी जिसे भाजपा ने पिछले 4 वर्षों में पटरी से उतार दिया है। यह सामाजिक सद्भाव के मिश्रण वाला विकास का इंजन होगा। यह 40 प्रतिशत कमीशन वाला इंजन नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगातार ‘डबल इंजन सरकार’ की बात कर रहे हैं और जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button