ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

30 अगस्त तक का समय 3 राशियों के लिए अशुभ दो खतरनाक योग बढ़ाएंगे परेशानियां

 प्रत्येक ग्रह के गोचर के दौरान शुभ और अशुभ योग बनते हैं। इस समय अधिकमास चल रहा है। इस बार पंचांग में श्रावण मास 59 दिनों का है, जो 30 अगस्त को समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त में सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश होगा। जिससे दरिद्र योग बनेगा। वहीं, मलमास में खप्पर योग भी बनने वाला है। इसका कई राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में दोनों योगों को अत्यंत अशुभ माना गया है। जानिए इस दौरान किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

वृष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दरिद्र योग वृष राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभाव देगा। इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नौकरी संबंधी कठिनाइयां देखने को मिलेंगी। कार्यस्थल पर सावधान रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि

दरिद्र योग बनने से सिंह राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस दौरान अपना काम सावधानी से निपटाएं। धन का निवेश सोच-समझकर करें।

धनु राशि

दरिद्र योग धनु राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। ग्रह की इस स्थिति का असर पार्टनर के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। इस समय क्रोध करने से बचें। इस योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button