ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

‘खुद भानवी सिंह के थे मेरे पति से संबंध…’, राजा भैया संग रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, साध्वी की बहन ने बताई पूरी वारदात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक का माामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। साध्वी सिंह का कहना है की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ कई बार मारपीट की है, जिसमें पुलिस बुलाने तक कि नौबत आ गई थी।

इस मामले पर साध्वी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया

भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से उन पर जीजा से संबंध के घिनौने आरोप, चरित्र हनन के लिए एबोर्शन जैसी बात भी कही गयी। उनकी दो बेटियां हैं, जो इस खबर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं। भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का कहना है कि वह घिनौने आरोप के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हैं लिहाजा वह चाहती हैं कि इस मामले में तुरंत उचित धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाए।

भानवी ने अपनी ही बहन पर लगाए अवैध संबंध के आरोप

आगे साध्वी सिंह ने कहा कि मेरी बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिसको लेकर 2020 में लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जब उनसे पूछा गया कि आपकी बहन ने आप पर और राजा भैया पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है तो साध्वी सिंह ने कहा कि असल में मेरी बहन भानवी का ही मेरे पति आनंद सिंह से अवैध संबंध है और वह अक्सर मेरे पति से मिलने भरावन हाउस आती थी। इस पर मेरे घरवालों ने उन्हें कई बार मना भी किया था। इस बात को लेकर कई बार हम लोगों के बीच में पारिवारिक विवाद भी हुआ जो कि अभी तक चल रहा है।

Related Articles

Back to top button