ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर से निकलने से पहले जानें शहर में आज कहां क्या होगा

आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम आज, शामिल होंगे मंत्री मंत्री डा. मोहन यादव। उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव का गुरुवार को नगर आगमन हो रहा है। वे सुबह आठ बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जिसके बाद 10.30 बजे कला महाविद्यालय पनागर में विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 2.15 बजे मानस भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 4.15 बजे कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

– भक्ति धाम गौरीघाट में नौ से 15 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। इस सात दिवसीय आयोजन में पूर्व आयुक्त पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा व्यासपीठ का पूजन कर आचार्य से आशीर्वाद लेंगे। भक्ति धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस सात दिवस की कथा के अवसर पर समस्त भक्त श्रद्धालुओं द्वारा भोले के जयकारे लगाते हुए पूजन-अर्चन किया गया। कथा व्यास अशोकानंद महाराज ने कथा की गंगा प्रवाहित की। शिव महापुराण कथा में शामिल हजारों भक्तों द्वारा भोले के जयकारे लगाए, जिससे पूरा पांडाल गूंज उठा और हर तरफ से हर हर महादेव की आवाज आने लगी। कथा में गोपाल सावलानी, दीपक पंजवानी, विजय पंजवानी, अशोक पंजवानी, अरुण तिवारी व बबलू पांडे सहित अन्य शामिल हुए।

मुख्यमंत्री का आगमन आज, लाड़ली बहनों को मिलेगी योजना की तीसरी किस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुरुवार को नगर आगमन हो रहा है। इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त बैंक खातों मेें डालेंगे। विवेकानंद पार्क से लेकर अस्पताल तिराहे तक जनदर्शन कार्यक्रम के तहत रोड शो में शामिल होंगे। 153 करोड़ की लागत से 20 निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे सैनिक स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button