ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

धार में मूंगफली तेल से भरा टैंकर पलटा, बर्तन लेकर लूटने पहुंचे लोग

धार। ग्राम मांगोद में शुक्रवार सुबह मूंगफली तेल से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही बड़ी संख्या में राहगीर एवं ग्रामीण बर्तन लेकर तेल लूटने पहुंच गए। कोई केन तो कोई बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर पहुंच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मांगोद के समीप वाहन एमपी09, एचजी3156 शुक्रवार सुबह अचानक पलट गया। चालक ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण उसे झपकी लग गई थी। टैंकर पलटने के बाद मूंगफली का तेल जमीन पर गिरने लगा था। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग प्लास्टिक की केन और अन्य बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए एवं करीब आधे घंटे तक मौके पर ही तेल लूटते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से हटाया था।

क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद सीधा हुआ टैंकर

पुलिस के अनुसार टैंकर सुबह करीब साढ़े छह बजे राजगढ़ की ओर से धार के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलित बिगड़ने से पलट गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। चालक के माध्यम से टैंकर के मालिक को इंदौर में सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को टैंकर के पास से हटा दिया था। इसके बाद तेल लूटने का क्रम बंद हुआ। मौके पर क्रेन बुलवाकर बड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा करवाया गया। इधर, टैंकर मालिक सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button