ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

बेतहाशा उछाल टमाटरों पर Digital निगरानी, चोरी होने के डर से किसान ने खेत में लगाया CCTV कैमरा

औरंगाबाद:  टमाटर की भारी मांग और आसमान छूती कीमतों ने महाराष्ट्र के एक किसान को रसोई के इस मुख्य पौधे पर नजर रखने के लिए अपने खेत में एक सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया है। टमाटर देश भर में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच बिक रहा है।

सब्जी टमाटर की चोरी बर्दाश्त नहीं कर सकते
किसान ने बताया कि उसने औरंगाबाद से लगभग 20 किमी दूर शाहपुर बंजार में टमाटर चोरों के धावा बोलने के बाद अपने खेत के लिए डिजिटल निगरानी प्रणाली अपनाने का फैसला लिया। शरद रावटे ने बताया कि आज सबसे अधिक मांग वाली सब्जी टमाटर की चोरी वह और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते।

टमाटर बेचकर आसानी से मिल सकते हैं 6-7 लाख रुपये 
उन्होंने कहा कि 22-25 किलो टमाटर की एक क्रेट अब 3,000 रुपये में बिक रही है। रावटे ने बताया कि उनका खेत पांच एकड़ भूभाग में फैला हुआ है और उन्होंने डेढ़ एकड़ में टमाटर उगाए हैं, जिससे उन्हें आसानी से छह-सात लाख रुपये मिल सकते हैं।

खेत से 20-25 किलो टमाटर चोरी हो गए 
उन्होंने कहा ‘‘लगभग 10 दिन पहले, गंगापुर तालुका में मेरे खेत से 20-25 किलो टमाटर चोरी हो गए थे। बची हुई फसल जो अभी पकने वाली है, उसकी सुरक्षा के लिए मैंने 22,000 रुपये का एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है।” किसान ने बताया कि कैमरा सौर ऊर्जा से चलता है इसलिए उन्हें इसकी बिजली आपूर्ति के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और वह अपने फ़ोन पर कहीं भी उसके दृश्य देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button