ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

दिवाली पर घर में कराएं इस रंग का पेंट, बनी रहेगी सुख-समृद्धि, होगी तरक्की

सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। दिवाली के आने से पहले लोग अपने घरों को नया और शानदार बनाने के लिए रंग-रोगन करते हैं। यह रंग-रोगन न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाता है बल्कि उसे शुद्ध और नया भी करता है। इन कार्यों से दिवाली पर देवी लक्ष्मी का विधिवत स्वागत किया जाता है। दिवाली पर घर में पेंट कराने से पहले वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सही रंगों का करें चयन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों पर किए गए रंग में अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। दिवाली पर हम सभी अपने घरों को पेंट करवाते हैं। इसके लिए हमें वास्तु के अनुसार, शुभ और मंगलकारी रंगों का चयन करना चाहिए। दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है।

अमावस्या के दिन दिवाली होने के कारण माना जाता है कि इस दिन नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैलती है। हमें ऐसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दें। हल्के रंग नकारात्मक शक्तियों को घर में आने से रोकते हैं।

इन शुभ रंगों का करें इस्तेमाल

घर में पेंट करवाते समय सफेद, पीला, हल्का नारंगी, हल्का नीला और गुलाबी आदि रंगों का प्रयोग करें। घर में इन रंगों को शुभ माना जाता है। इन रंगों के प्रभाव से घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। लाल रंग देवी लक्ष्मी को प्रिय है और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस रंग को घर में न करवाएं, यह अच्छा नहीं माना जाता। पूजा में लाल रंग का प्रयोग उचित होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button