ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

नीतीश की जुबान फिसली, तेजस्वी को बताया मुख्यमंत्री, भाजपा ने कसा तंज

पटना| बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री बता दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

पटना में नव नियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस दौरान, जब मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन प्रारंभ किया, उसी दौरान तेजस्वी को उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया।

नीतीश कुमार के जुबान फिसलने के बाद वहां बैठे लोग भी हैरान रह गये। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इधर, भाजपा ने इस मामले पर अब चुटकी ली है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है।

आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से संबोधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बता दिया है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार सिपहसलार ललन सिंह को लेकर आश्रम जायें।

इसके साथ ही निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की घिग्घी बंध गई है, जुबान लड़खड़ा रही है, इसको पॉलिटिकल एम्नेसिया या पॉलिटिकल डिमेंशिया कह सकते हैं। नीतीश का कॉन्शियस और सबकॉन्शियस माइंड तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री मानने लगा है। उन्होंने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है।

Related Articles

Back to top button