ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

फैक्ट्री में गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत

पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गैस कहां से लीक हुई है।दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।

शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दर्जन से भी ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है।बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है।बताया जा रहा है कि लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक होने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है।

इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर दी गई है। पुलिस इलाके को सील करके लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। वहीं, एसपी ने गैस रिसाव के चलते पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि कम से कम 5 लोगों की मौत की सूचना है। 5-6 लोग गैस रिसाव की वजह से बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button