ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मराठी नाटक का होगा मंचन चित्रों की लगेगी प्रदर्शनी संतों के होंगे प्रवचन

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। वहीं शिवपुराण कथा का आयोजन भी होगा।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज की चातुर्मासिक प्रवचनमाला सुबह 8.30 बजे मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होगी। इसमें जैन समाज में संत और शिष्य के संबंध पर संबोधित करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– दिन में अगर आप एबी रोड से गुजर रहे हैं और आपके पास थोड़ा वक्त है तो इस समय का सदुपयोग आप प्रिंसेस बिजनेस पार्क में लगी कला प्रदर्शनी को निहार कर करें। यहां चित्रकार रोहित जोशी के चित्रों की प्रदर्शनी लगी हुई है, जो आपको रेखा, रंग और पुराणों की बात से रूबरू कराएगी। इसे सुबह 11 बजे से निहार सकते हैं।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– सात दिनी शिव महापुराण कथा अखंडधाम एरोड्रम रोड पर दोपहर 3.30 बजे से होगी। इसमें कथा वाचक मयंक व्यास द्वारा शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। इसमें प्रसंग अनुसार आयोजन होंगे।

– रंगकर्म के शौकीन अगर आज की शाम एक बेहतर प्रस्तुति को देखते हुए बिताना चाहते हैं तो शाम 7 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित सभागृह पहुंच जाएं। यहां सार्थक सांस्कृतिक कला संस्था द्वारा मराठी नाटक अशुद्ध बीजापोटी का मंचन किया जाएगा। सानंद न्यास के इस प्रयास के आप साक्षी और निर्णायक दोनों बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button