ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जबलपुर 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित 4 कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया बर्खास्त, घायलों को मेडिकल की जगह निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।

एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा-मझगंवा मार्ग पर ग्राम नुंजी के पास लोडिंग ऑटो और हाइवा की टक्कर में घायल हुये दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर की जगह राइट टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस सेवा के दो ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सहित तीन कर्मचारियों को कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इस दुर्घटना में घायल हुए 11 मरीजों में से दो को सिविल अस्पताल सिहोरा से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था. लेकिन 108 एम्बुलेंस चालक व स्टाफ द्वारा इन्हें मेडिकल कॉलेज के स्थान पर राइट टाउन स्थित मोहनलाल लाल हरगोविंद दास हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया . इस निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराने के पहले 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज में इन घायलों की पर्ची भी कटवाई गईए लेकिन उन्हें वहां ना ले जाकर मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल में भर्ती करा दिया गया . कलेक्टर दीपक सक्सेना ने 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों के इस कृत्य की जानकारी मिलने पर कल रात को ही चिकित्सा अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे. एम्बुलेंस संचालकों और निजी अस्पतालों की मिलीभगत के इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इसकी पूरी जांच करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये हैं . बताया गया है इस मामले को देखते हुये कलेक्टर श्री सक्सेना के निर्देश पर निजी अस्पतालों एवं एम्बुलेंस चालकों के बीच सांठगांठ की जांच भी कराई जायेगी. जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण में 108 एम्बुलेंस सेवा के जोनल मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर को भी नोटिस जारी किये गये हैं . डॉ मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायल मरीजों को सिहोरा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लाने वाली 108 एम्बुलेंस कटनी जिले की थी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ द्वारा सिहोरा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के स्थान पर मोहनलाल हरगोविंद दास हॉस्पिटल भर्ती कराये गये दोनों घायलों ठाकुर लाल कोल और मंगोबाई को हालत में सुधार को देखते हुये आज सुबह उन्हें वापस सिहोरा अस्पताल ले जाया गया है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button