ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

सात माह की बच्ची को छोड़ महिला ने लगा ली फांसी मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र की अनंतपुरी कालोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। 16 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी एक सात माह की बच्ची है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी ने एमबीए किया था, वह आत्महत्या नहीं कर सकती।

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम 23 वर्षीय काजल जोशी है। उसने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति योगेश काम पर गया था, जबकि सास-ससुर घर पर ही थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नहीं नहीं मिला है। इससे अभी यह पता नहीं चला है कि महिला ने जान क्यों दी।

मायके वालों ने लगाया यह आरोप

काजल के स्वजन का कहना है कि ससुराल वाले काजल को दहेज के लिए परेशान करते थे। काजल के पति ने फोन कर कहा था कि मैं काजल को मार डालूंगा। स्वजन ने कहा कि हमने शादी में लाखों रुपये दहेज में दिए थे।

Related Articles

Back to top button