जीरा में मंदी के आसार कम खोपरा गोला के दाम भी तेज
इंदौर। जीरा के दाम इस साल शुरुआत से ही तेज बने हुए हैं। ऊंझा मंडी में 19 जून को जो जीरा 50 हजार रुपये था, वह एनसीडीईएक्स पर पिछले दिनों 60 हजार के पार पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि जीरा की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह उत्पादन में गिरावट होना है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जीरा का उत्पादन 2019-20 के 9.12 लाख टन से घटकर 2020-21 में 7.95 लाख टन और 2021-22 में 7.25 लाख टन पर आ गया। वहीं बेमौसमी बरसात की वजह से 2022-23 के सीजन में भी जीरे की बोवनी क्षेत्र में कमी आई है। यह वजह है कि वायदा मार्केट में अभी भी सटोरिये सक्रिय हैं। सटोरिये नीचे में 57,500 और ऊपर में इसके भाव 62,475 रुपये तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
इधर, जीरा के दाम ऊंचे होने के कारण शाहजीरा की मांग बाजार में आने लगी है। इससे शाहजीरा के दामों में भी तेजी का वातावरण बनने लगा है। इंदौर में शाहजीरा खर बढ़कर 340-350, ग्रीन 575-625 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। शकर में मांग जोरदार रहने और आवक में कमी के कारण भाव में सुधार रहा। शकर नीचे में 3880 तथा ऊपर में 3920 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। शकर की आवक पांच गाड़ी की बताई गई।
नारियल में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। आवक दो गाड़ी की रही। नारियल 100 भरती 1300-1325, 120 भरती 1425-1450, 160 भरती 1550-1600, 200 भरती 1700-1750, 250 भरती 1800-1850 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। दक्षिण में बरसात की कमी से खोपरा गोला में तेजी देखी जा रही है। खोपरा गोला बक्सा 115-132 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2200-3400 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे। गुड़ में ग्राहकी कमजोर है।
शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3880 से 3920, शकर एम सुपर 3960 से 3990, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4100 से 4200, ग्लास 4300 से 4400, लड्डू 4500, ऑर्गेनिक 6500 रुपये।
फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700 साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8880, सच्चामोती (लूज) 8380 रुपये। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8880 रुपये क्विंटल के भाव रहे व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11540 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 8350, आधा किलो पैकिंग में 8410, रायल सच्चामोती लूज 7950, सच्चामोती मोरधन 10500 रुपये। वरलक्ष्मी साबूदाना लूज 8000 और एक किलो 8200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 115-130 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2200-3400 रुपये प्रति (15 किलो) ।
पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1300-1325, 120 भरती 1425-1450, 160 भरती 1550-1600, 200 भरती 1700-1750, 250 भरती 1800-1850 , देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 135 से 149.50, ब्रांडेड 200 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।
मसालों के दाम – कालीमिर्च 650 से 660 एटम 670 से 675, मटरदाना 685 से 701, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 1075 से 1100, बेस्ट 1150 से 1350, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 340-350, ग्रीन 575-625, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 720 से 725, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1450 से 1575, मीडियम 1625 से 1775, बेस्ट 1875 से 1950, एक्सट्रा बेस्ट 1975 से 2250, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।
सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 590 से 600, अमरीकन 640 से 655, ऑस्ट्रेलिया 660 से 670, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600रुपये।




