ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बच्चों की एडमिशन के पैसों से स्कूल में टीचर्स की मुर्गा पार्टी, छात्रा बोली- शरीब पीकर मास्टर जी पैंट में पेशाब कर देते हैं

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के ग्राम सोनुद के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने समय के पूर्व छुट्टी कर स्कूल में ही मुर्गा और दारू पार्टी शुरु कर दी। शिक्षा के मंदिर दारू और मुर्गा पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने आरोप और शराबी शिक्षकों को हटाने की मांग की।

बुरहानपुर जिले के ग्राम सोनुद शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे शिक्षा के मंदिर की मर्यादा भंग हो गई। दरअसल स्कूल में ही शिक्षकों ने दारू और मुर्गा पार्टी कर शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करने का प्रयास किया है। यह मुर्गे भी छात्र के एडमिशन के एवज में छात्र के पालक से रिश्वत के तौर पर लिए थे जिन्हें स्कूल में ही पकाकर खाने लग गए तीन शिक्षक इसके पूर्व स्कूल के समय से पूर्व ही छुट्टी कर दी गई और बाद में स्कूल के कक्ष में ही दारू और मुर्गा पार्टी करते हुए नजर आए शिक्षक जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

जब छात्रों से इस से इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने भी बताया कि स्कूल में तीनों शिक्षक कभी भी शराब पीकर आते है और गाली गलौज करते है। कई बार तो शिक्षकों ने इतनी शराब पी ली कि स्कूल में ही पेंट में पेशाब तक कर दी यह आरोप छात्राओं ने लगाए है। जब स्कूल में ऐसे शिक्षक होंगे तो कैसे पढ़ेंगे बच्चे और कैसे गढ़ेंगे देश। अब देखना यह होगा कि क्या इन शिक्षकों पर होगी कार्यवाही या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button