ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

अडानी को बचा रही केन्द्र सरकार-मंत्री कल्ला

जयपुर । मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी ग्र्रुप को आगे बढ़ाने का काम कर रही है प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर अडानी ग्रुप को केंद्र सरकार का समर्थन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सवालों से बचने का प्रयास केन्द्र सरकार कर रही है कहा- बीते दिनों राहुल गांधी ने संसद में जो मुद्दे उठाए उनको संसद की कार्रवाई से बाहर कर दिया गया।

अलवर सर्किट हाउस में उन्होंने जिले के अधिकारियों की बैठक ली उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जल आपूर्ति को लेकर आगामी तैयारियों का भी जिक्र किया बोले गर्मी को देखते हुए अलवर में पानी सप्लाई की योजना पर काम चल रहा है. फिर ईआरसीपी का मुद्दा उठाया. बोले केंद्र सरकार को ईआरसीपी योजना की राष्ट्रीय योजना घोषित करना होगा. जिससे पश्चिमी राजस्थान को ईआरसीपी योजना का फायदा मिल सके।इसके अलावा सिलीसेढ़ से शहर में पानी सप्लाई करने का प्लान सरकार को भेजा गया है. उस प्रस्ताव को पास करके जल्दी उस पर काम शुरू होगा. साथ ही अधिकारियों को कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं. प्रभारी मंत्री ने कहा कि अलवर में हुए जमीन घोटालों के मामले में एसओजी का गठन किया गया है. एसओजी जांच पड़ताल कर रही है. जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अडानी के मामले पर बीडी कल्ला ने कहा कि ग्रुप को केंद्र सरकार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना समर्थन दे रही है एलआईसी व एसबीआई को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. सरकार को इस पर जवाब देना होगा. एसबीआई और एलआईसी में गरीब तबके का तथा आम आदमी का पैसा जमा होता है. लगातार अडानी के शेयर नीचे जा रहे हैं लेकिन बैंक इस पर खामोश है।

Related Articles

Back to top button