ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

शिव मंदिर में मंत्री अग्रवाल ने महारूद्राभिषेक कर बांटा प्रसाद

कोरबा। सावन माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर एसईसीएल स्थित भगवान शिव मंदिर में महारूद्राभिषेक कराया। मंत्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी व पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने भी भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।

पंडित रवि महाराज के सानिध्य में अन्य पंडितों की उपस्थिति में भगवान शिव के दिव्य मंत्रोच्चार के साथ आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और सहज पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से खेती किसानी की समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, विकास सिंह, अवधेश सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, बीएन सिंह, पार्षद शैलेंद्र सिंह पप्पी, पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी, पार्षद रूपसिंह, भुनेश्वर राज, मुन्ना साहू, अशोक लोध, विजय यादव, राजेश यादव, सीताराम चौहान, रथलाल चौहान, जीवन चौहान, शशि अग्रवाल, द्रोपती तिवारी, कुसुम द्विवेदी, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद, लक्ष्मी महंत, संजय अग्रवाल (संजू), त्रिवेणी मिरी, सीमा उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रूद्राभिषेक के बाद परिसर में प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।

महामृत्युंजय मंदिर में महापौर ने कराया रूद्राभिषेक

पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार को महापौर राजकिशोर प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी ने एसईसीएल कालोनी अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए रूद्राभिषेक कराया। इसके साथ ही उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, अमनचैन तथा आमनागरिकों की सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button