ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

बेमेतरा हिंसा के विरोध में आज छत्‍तीसगढ़ बंद, रायपुर के कई स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से की गई हत्या को लेकर आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बीजेपी, बजरंग दल, करणी सेना छत्तीसगढ़ समेत कई संगठनों बंद का समर्थन किया है। वहीं चेंबर समेत व्यापारिक, व्यावसायिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। बंद को देखने हुए रायपुर के कुछ स्कूलों में आज छुट्दी दे दी गई है। हालांकि, परीक्षाओं को ध्यान में रखकर कई स्कूल-कॉलेज को बंद नहीं कराया जाएगा।

राजधानी रायपुर में दुकान बंद कराने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्त्ता आज सड़क पर उतरे। इस दौरान रावणभाठा अंतरराज्यीय बस स्टेंड में यात्री बस पर पथराव किया गया। बंद कराने बस में पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बसों को बंद कराने अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचे थे। इस दौरान बस का परिचालन बंद ना होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुरक्षा को लेकर  एसडीओपी, तहसीलदार, एसडीएम, टीआई समस्त सरकारी अमला मौके पर मौजूद रहे।  रायपुर में जय स्तंभ चौक, फाफाडीह, तेलीबांधा, नया बस स्टैंड इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने निकले हैं।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दूसरी ओर रायपुर पुलिस ने बंद को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट्स बनाए गए हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी नागरिक को परेशानी हो तो वे स्थानीय थाना प्रभारी या जिला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर-9479191099 पर से संपर्क कर सकते हैं।

लोगों से बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध किया गया है। पुलिस ने रायपुर बंद के आह्वान को लेकर रायपुर पुलिस के थाना, सब डिवीजन और जिला स्तर पर अलग – अलग समुदायों के साथ बैठक कर चर्चा की ।

 

Related Articles

Back to top button