ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

फैसला बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू फिजूलखर्ची रोकने का अभियान शुरू करेगी सिंधी पंचायत

भोपाल। पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक बुराइयां रोकने एवं सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से फैसला बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायत ने वरिष्ठ समाजसेवी राज मनवानी को बोर्ड का संयोजक बनाने की घोषणा की है। बोर्ड में युवाओं को भी जगह दी जाएगी।

फैसला बोर्ड के गठन का मसला लंबे समय से टल रहा था। सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद तय किया कि इस बार बोर्ड में 11 के बजाय 25 सदस्य शामिल किए जाएंगे। युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। पारिवारिक विवाद हल करने का काम पहले की तरह बुजुर्ग करेंगे। मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने का काम युवाओं के सहयेाग से किया जाएगा। पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी ने बताया कि पिछले कुछ समय से विवाह एवं सगाई के दौरान बड़े परिवार भव्य आयोजन करने लगे हैं। इनकी देखादेखी में मध्यम वर्ग भी बड़े कार्यक्रम कर रहा है। शोक सभा में ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी जाने लगी है। इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा।

परिवार न टूटे, इसके प्रयास भी

चांदवानी के अनुसार पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव एवं इंटरनेट मीडिया की लत लगने के कारण विवाद के बाद ही आपसी विवाद शुरू हो रहे हैं। मामूली बाद परिवार टूटने तक पहुंच रही है। इसे रोकने के लिए पंचायत का फैसला बोर्ड लगातार प्रयास कर रहा है। पंचायत का प्रयास होगा कि सामाजिक विवादों का निपटारा आपसी सहमति से ही किया जाएगा। बोर्ड के बुजुर्ग सदस्य ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करेंगे। पंचायत ने हीरो ज्ञानचंदानी को संरक्षक एवं नरेश तोलानी को मुख्य सलाहकार बनाया है। 25 सदस्यों वाले बोर्ड की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button