ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ओएमजी 2 को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 20 सीन्स पर चलाई कैंची

OMG 2: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘ओएमजी 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर इस समय काफी बज बना हुआ है। रिलीज किए गए फिल्म के टीजर और पोस्टर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं, फिल्म को लेकर विवाद भी बढ़ता नजर आ रहा है। टीजर पर मचे बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी थी। आदि पुरुष के समय हुए विवाद को देखते हुए सेंसर बोर्ड ओएमजी 2 को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से 20 सीन हटाने को कहा है।

ओएमजी 2 को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट

इतना ही नहीं ओएमजी 2 को एडल्ट सर्टिफिकेट भी दिया गया है। आदि पुरुष फिल्म की तरह ही ओएमजी 2 भी रिलीज से पहले ही विवादों से घिर गई है। अमित राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म की समीक्षा की थी। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बड़े बदलाव करने की मांग की है। बोर्ड ने ओएमजी 2 के कुछ सीन्स को विवादास्पद बताया है। सर्टिफिकेशन बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से 20 सीन काटने को कहा है।

सेंसर बोर्ड के फैसले से नाखुश मेकर्स

काटे जाने वाले सीन्स में ऑडियो और वीडियो भी डिलीट करने की मांग की गई है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म को सिर्फ एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सेंसर बोर्ड के इस फैसले से ओएमजी 2 स्टार्स और मेकर्स खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि सीन काटने से फिल्म का इम्प्रेशन बिगड़ सकता है। साथ ही वे फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने से भी खुश नहीं हैं। ओह माय गाॅड फिल्म में अक्षय कुमार, भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button