ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

जानापाव पहुंचे अमित शाह यहां आने वाले देश के पहले गृह मंत्री

महू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब दो बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इंदौर में सभा लेने के पहले वे एयरपोर्ट से ही जानापाव के लिए रवाना हो गए। जानापाव पहुंचने के बाद शाह ने सबसे पहले जानकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का अभिषेक किया। इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो गया। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है।

जनकेश्वर महादेव का किया अभिषेक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब सवा दो बजे जानापाव पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जनकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

ये मार्ग होंगे प्रभावित

अमित शाह के दौरे के चलते मानपुर से पीथमपुर और पीथमपुर से मानपुर की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित होंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक जानापाव पर पूरी तरह आवाजाही बंद रहेगी। 3 बजे के बाद कावड़िए जल भरने के लिए जानापाव जा सकेंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक मानपुर से पीथमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को लेबड़ फोरलेन होते हुए बेटमा की ओर परिवर्तित किया गया है। वहीं पीथमपुर से मानपुर जाने वाले वाहनों को सागौर कुटी होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। पर इसके लिए भी एक ही लेन होगी।

Related Articles

Back to top button