ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

अमानवीय कृत्य पश्चिम बंगाल के मालदा में चोरी के आरोप में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा।

पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं को चोरी करने के आरोप में निर्वस्त्र कर पीटे जाने के मामले के नौ दिन बाद आईसी समेत चार पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया. घटना के नौ दिन बाद मालदा जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने पाकुआहाट चौकी ओसी राकेश विश्वास और कई अन्य लोगों के खिलाफ न्यायिक जांच का आदेश दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आईसी जयदीप चक्रवर्ती, नालागोला थाने के ओसी मृणाल सरकार, पाकुआहाट थाने के ओसी राकेश विश्वास और एएसआई संजय सरकार को क्लोज किया गया है. मालदा के पाकुआहाट में चोरी के आरोप में दो महिलाओं को ‘निर्वस्त्र’ कर पीटने के मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे थे. विभिन्न हलकों में सवाल उठाए गए थे कि दोनों ‘पीड़ितों’ को क्यों गिरफ्तार किया गया? इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने घटना पकुआहाट चौकी ओसी राकेश विश्वास समेत कई लोगों के खिलाफ न्यायिक जांच का आदेश दिया. इसके बाद शुक्रवार को चार पुलिस अधिकारियों को ‘क्लोज’ कर दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार लोगों की ड्यूटी में ‘लापरवाही’ के आरोप मिले थे. Ads by चोरी के आरोप में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप पिछले शुक्रवार की रात चोर होने के संदेह में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला काफी तूल पकड़ा था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार दो महिलाएं बामनगोला के साप्ताहिक बाजार गयी थीं. आरोप है कि सौदेबाजी के दौरान उन्होंने गल्ला विक्रेता का पैसा छीन लिया और भागने की कोशिश की. बाजार के व्यापारियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने दोनों ‘पीड़ितों’ को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button