मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले-कमल नाथ और दिग्विजय सिंह चलती – फिरती झूठ की मशीन

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सुबह कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया। इसके बाद पहले गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा और अब मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि गजब ये नहीं कि कमल नाथ झूठ बोलते हैं, गजब तो ये है कि वे बार – बार झूठ बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह चलती – फिरती झूठ की मशीन हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि इन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार में किसानों को खून के आंसू रुलाया था, खाद के नाम पर निर्दोष किसानों को लाठियां मारी गई थी। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय दोनों परिवारवाद की गारंटी हैं।
वीडी शर्मा के अनुसार मध्यप्रदेश का बंटाधार करने वाले दिग्विजय सिंह और वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाने वाले कमल नाथ का इतिहास मध्यप्रदेश की जनता अच्छे से जानती है।