ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

लद्दाख: कारगिल में शुरू हुआ पहला महिला पुलिस स्टेशन, 24 घंटे करेगा महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। इसे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने थाने का उद्घाटन किया। यहां विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों का निपटारा किया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जरूरतमंद महिलाओं की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाने में 24 घंटे काम होगा। इसके साथ ही यह एक संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां महिलाओं को मार्गदर्शन और परामर्श की सेवाएं भी दी जाएंगी।” थाने का उद्घाटन करने के बाद जामवाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और कानून प्रवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

लद्दाख पुलिस के प्रमुख ने कहा, ‘‘कारगिल में महिला थाने की शुरुआत सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी। उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन में प्रशिक्षित और समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है जो महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि लद्दाख पुलिस विभाग पुलिस बल और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नया महिला थाना उस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button