ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

चीन ने अपने नाग‎रिकों से कहा- जितनी जल्दी हो सके अफगानिस्तान से भागो

काबुल । लगभग एक साल होने वाला है जब अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान का शासन कायम हुआ था। उस वक्त चीन तालिबानी शासन के आने से काफी खुश नजर आया था लेकिन साल बीतते बीतते अफगानिस्तान में चीन की ऐसी हालात होती नजर आ रही है कि उसे अपने नागरिकों से जितनी जल्दी हो सके काबुल छोड़ने के लिए कहना पड़ रहा है। चीनी सरकार ने अफगानिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों से जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ने का आग्रह किया। चीन की तरफ से ये बयान काबुल के एक होटल पर हुए भयानक हमले के बाद आया है। अफगानिस्तान के तालिबान शासकों के लिए चीन की तरफ से जारी ये एडवाइजरी एक बड़ा झटका माना जा रहा है। तालिबान के शासकों की तरफ से अफागनिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद होने से बचाने के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने की योजना है। चीन ने तालिबान सरकार की सहायता के लिए लाखों डॉलर का पैकेज भी दिया था। इसके एवज में तालिबान सरकार ने चीन को कई खदानों की लीज प्रदान की थी। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले तालिबान ने फिर से अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

12 दिसंबर को हथियारबंद लोगों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल के अंदर गोलियां चलाईं जहां अक्सर चीनी और अन्य विदेशियों का आना-जाना लगा रहता है। इलाके के निवासियों ने कहा कि हमला एक ऐसे होटल में किया गया जहां आमतौर पर चीनी और अन्य विदेशी ठहरते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया कि काबुल के एक होटल पर हुए हमले में पांच चीनी नागरिक घायल हो गए। चीन ने मामले की जांच और हमलावरों के लिए कड़ी सजा की भी मांग की। इसके साथ ही काबुल में चीनी स्वामित्व वाले एक होटल पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले के बाद चीन ने अपने नागरिकों को यथाशीघ्र अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button