ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

नई दिल्ली| शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार सो रहा था। जैसे ही परिजनों की आंख खुली तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और कैश लूटकर बदमाश छत के रास्ते ही भागने लगे।बदमाशों के भागते ही पीड़ित अनवर अहमद ने शोर मचाया तो उनके यहां काम करने वाले लड़के ने पड़ोसियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ में आए बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शानू के रूप  में हुई जो यूपी के बदायूं का रहने वाला है। इसके बाकी साथी माल समेत भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घर में  बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कृष्णा नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button