ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

बुलियन वायदा टूटने से इंदौर उज्जैन और रतलाम में सोना-चांदी के दाम घटे

इंदौर। विदेशी बुलियन वायदा मार्केट में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को मुनाफा वसूली की बिकवाली का जोर रहा। सटोरियों की बिकवाली हावी रहने के कारण सोना वायदा 14 डॉलर घटकर 1973 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी 38 सेंट घटकर 24.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इधर, वैवाहिक सीजन और त्योहारी बिकवाली फिलहाल नहीं होने से सराफा बाजार में सोना-चांदी के आभूषणों में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। इसके चलते शुक्रवार भारतीय बाजारों मे सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में सोना कैडबरी 250 रुपये घटकर 60430 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इंदौर में चांदी चौरसा 700 रुपये घटकर 73400 रुपये प्रति किलो के दाम रहे। सराफा बाजार में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। कामेक्स सोना ऊपर में 1973 तथा नीचे में 1962 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.88 व नीचे में 24.66 डालर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60430 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60975 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55850 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 60680 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73400 रुपये, चांदी टंच 73500 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75800 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 74100 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button