ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

पत्नी ने कहा- पति अंतरंग फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी करेगा डीसीपी ने लगाई धारा 144

इंदौर। मेरा पति से विवाद हो गया है। वह अंतरंग फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी करेगा। ससुराल वाले भी फोटो-वीडियो भेजने वाले हैं। मेरे निजी फोटो सार्वजनिक हुए तो बदनामी हो जाएगी। संभ्रांत परिवार की एक महिला की इस शिकायत के बाद डीसीपी ने आरोपितों पर धारा 144 लगा दी। डीसीपी ने आदेश जारी कर फोटो-वीडियो वायरल न करने की हिदायत दी है।

त्रिवेणी कालोनी निवासी महिला का पति से विवाद हो गया था। उसके खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज करवा रखा है। एफआइआर के बाद पति ने किसी को बताया कि उसके पास पत्नी के अंतरंग फोटो है। वह इंटरनेट मीडिया पर जारी कर उससे बदला लेगा। महिला को जैसे ही पति के इरादों का पता चला वह डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के पास पहुंची और फोटो-वीडियो के बारे में बता दिया। गुरुवार को डीसीपी ने धारा 144 (2) के तहत आदेश जारी कर इंटरनेट मीडिया, मीडिया और डिजिटल प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी। इंदौर में संभवत: यह पहला आदेश है।

डीसीपी कोर्ट में पहुंचा केस

महिला का आवेदन डीसीपी कोर्ट में पहुंचाया गया। महिला ने पति सहित तीन अन्य लोगों पर शक जाहिर किया। महिला द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को पर्याप्त आधार मान डीसीपी ने आदेश दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत एक पक्षीय आदेश जारी किए। आदेश की एक प्रति अनावेदकों को भी पहुंचाई। आदेश का तत्काल प्रभाव से 15 सितंबर तक के लिए प्रभावशील कर दिए गए।

Related Articles

Back to top button