ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

कपूर खानदान के बेटे-बहू पर कंगना ने उठाया सवाल, तिलमिलाईं नीतू ने तुरंत दिया करारा जवाब

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का यूं ही थोड़ा ना पंगा गर्ल कहा जाता है। वह कुछ-कुछ समय बाद दुनिया को बता ही देती हैं कि उन्हें पंगे लेने का कितना शौक  है। तभी तो उन्होंने बीना सोचे- समझे कूपर खानदान के बेटे रणबीर कूपर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के रिश्ते पर सवाल उठा दिए। ऐसे में रणबीर की मां भी कहां चुप रहने वाली थी, उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दे ही दिया।

दरअसल कंगना का मानना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी फेक है। उनका कहना है कि  माफिया डैडी के कारण पापा की परी से शादी की थी और अब अलग-अलग फ्लोर पर रह रहे हैं। उन्होंने  फर्जी खबरें फैलाने वाले ‘फर्जी जोड़ी’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि एक फैमिली ट्रिप पर पत्नी और उनके बच्चे को नजरअंदाज कर दिया गया।

कंगना ने वैसे तो पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि उन्होंने बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर कटाक्ष किया है, क्योंकि कुछ दिनों पहले रणबीर  लंदन में अपनी मां नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि आलिया इंडिया में बेटी के साथ थी।

कंगना के इस आरोप का जवाब देते हुए नीतू कपूर ने अपनी  इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारा परिवार अब पहले जैसा क्यों नहीं है, इसके पीछे वजह यह है कि हम उन लोगों को बरी कर चुके हैं जो परिवार को साथ रखने का ढोंग किया करते थे। नीतू कपूर का इस तरह जवाब देने का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया।

Related Articles

Back to top button