ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

बेंगलुरु: ISIS के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार रच रहे थे कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश

बेंगलुरु: कर्नाटक में आईएसआईएस (ISIS) के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। इसी मामले में इन्हें परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।

अधिकारियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से हथियार सप्लाय हुए हैं। ये हथियार राजस्थान या गुजरात सीमा से इन तक पहुंचे हैं।

कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम

इस बीच, कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम की गई है। भारतीय सेना की चिनार कोर के अधिकारियों के मुताबिक, सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी के पास बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 4 एके राइफलें, 6 हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button