ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज करेंगे पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

भिंड से बसपा विधायक संजीव कुशवाह (अब भाजपा में) के ग्वालियर स्थित एनआरआइ कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच अब उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा करेंगे। वे अपनी जांच रिपोर्ट 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरूवार को ही आरोप सामने आने पर परिणाम पर रोक लगाते हुए नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। विधायक के कालेज से पटवारी चयन परीक्षा में 114 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रदेश की टाप टेन मेरिट में इस केद्र के सात अभ्यर्थी आए हैं। इसको लेकर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे थे।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने

कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 , सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। जांच में उक्त परीक्षा से संबंधित शिकायतों एवं जांच के दौरान उद्भूत अन्य प्रासंगिक बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत होंगी

दोषियों को छोड़ेगे नहीं

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि पटवारी भर्ती में थोड़ा सा संदेह पैदा हुआ, तो मैंने तय कर दिया कि अभी नियुक्ति नहीं, जांच होगी। अगर गड़बड़ी मिली, तो दोषियों को मामा ठीक कर देगा।जब तक संदेह दूर नहीं होगा, नियुक्तियां नहीं हाेंगी।

इस तरह आरोपों के घेरे में आई परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने बीते मार्च-अप्रैल में ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) और पटवारी भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में कराई थी, जिसमें ग्वालियर के इस कालेज को भी केंद्र बनाया गया था। इस कालेज के सात अभ्यर्थियों ने टाप 10 में जगह बनाई है। उन्होंने कुल 200 अंकों वाली पटवारी परीक्षा में 174.88 से लेकर 183.86 तक अंक हासिल किए हैं। टाप में आए उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सीरिज भी एक जैसे अंक ‘2488′ से शुरू होती है। हस्ताक्षर कालम में पांच अभ्यर्थियों ने सिर्फ अपना नाम लिखा है।

Related Articles

Back to top button