ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न वीडियो वायरल करने वालों की खैर नहीं, इंदौर पुलिस ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

इंदौर: इंस्टाग्राम के माध्यम से चाइल्ड पोर्न के मामले में इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस ने एक साथ इंदौर के 8 थानों पर चाइल्ड पोर्न वीडियो को इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पूरे ही मामले में देर रात पुलिस इस पूरे मामले में कई लोगों को गिरफ्तारी भी करने की बात कर रही है और आने वाले दिनों में कई थानों पर इस तरह के प्रकरण दर्ज करने की पुलिस के द्वारा बात कही गई है।

नेशनल क्राइम ब्यूरो से मिली एक रिपोर्ट ने पिछले दिनों जांच पड़ताल करते हुए एक रिपोर्ट इंदौर पुलिस को दी थी और उस रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई थी कि एक नंबर के माध्यम से इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चाइल्ड पोर्न वीडियो को इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से वायरल किया जा रहा है।

अतः जब पूरी रिपोर्ट डीसीपी आदित्य मिश्रा को मिली तो पहले इस पूरे मामले में अपने स्तर पर जांच पड़ताल की और जो भी नंबर नेशनल क्राइम ब्यूरो को मिले उनकी पहले तफ्तीश की गई और वह किन थाना क्षेत्रों में उस समय संचालित हो रहे थे उसके बारे में जानकारी निकाली गई इसके बाद इस पूरे ही मामले में डीसीपी ने मल्हारगंज और एरोड्रम थाने पर 2 प्रकरण चाइल्ड पोर्न वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया तो वही एक प्रकरण गांधीनगर एक प्रकरण सदर बाजार एक प्रकरण आजाद नगर थाने पर दर्ज किया गया और इस तरह से पुलिस ने एक ही दिन में चाइल्ड पोर्न वीडियो को इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल करने वाले 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया

Related Articles

Back to top button