ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की  फिल्म ‘राम सेतु’

सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से एक भगवान राम से जुड़े राम सेतु पर आधारित फिल्म थी। ‘रामसेतु’ नामक इस फिल्म की कहानी रामायण के दौरान बने राम सेतु के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आप लोग सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब आप इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां ओटीटी पर रिलीज हो रही है…

दो महीने पहले दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी है। अक्षय कुमार ने फिल्म ‘राम सेतु’ का एक पोस्टर साझा किया है, जिसके साथ अभिनेता ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। अक्षय कुमार लिखते हैं, ‘एक रोमांचक सफर पर चलिए हमारे साथ 23 दिसंबर से…राम सेतु अमेजन प्राइम पर आ रही है।’

Related Articles

Back to top button