ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से गिर पड़े थे बादशाह अब सिंगर ने खुद बताया अपना हाल

बाॅलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से नीचे गिर गए थे। वीडियो को वायरल होने के बाद अब सिंगर ने सफाई दी है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्टेज पर परफॉर्म करता नजर आ रहा है। उस शख्स ने ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहन रखे हैं। ये शख्स बादशाह की तरह की नजर आ रहा है। गाते-गाते अचानक वह स्टेज पर अपना बैलेंस खो देता है और नीचे गिर जाता है

स्टेज से नहीं गिरे सिंगर बादशाह

सिंगर के अचानक इस तरह गिरने पर स्टेज पर मौजूद टीम तुरंत आती है और उन्हें संभालती है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये शख्स बादशाह हैं। अब बादशाह ने खुद सामने आकर इस बातों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। बादशाह कहते हैं भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं, मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा। उन्होंने कहा ‘मैं सुरक्षित हूं, मैं बोल पा रहा हूं। मेरे हाथ-पैर सब सही है। इन्फेक्ट जो इंसान स्टेज से गिरा है उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो।’ बादशाह ने ट्विटर पर भी सफाई दी है कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं।

हनी सिंह से टकराव पर की बात

बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह से हुए अपने टकराव पर खुलकर बात की, उन्होंने बताया ‘माफिया मुंडीर सबका एक शाॅट था, जिसमें एक जैसी सोच रखने वाले लोग साथ मिलकर काम करते थे। शुरुआत में इसमें मैं और हनी सिंह जुड़े। साल 2009 में हमारे बीच दरार आ गई। मैं नौकरी करता था और काफी ज्यादा डरा हुआ था। उस समय हनी सिंह भी मेरी रडार से दूर था और जब मैं उसे फोन करने की कोशिश करता था, तो वह मेरा फोन नहीं उठाता था। जब तक हम माफिया मुंडीर का हिस्सा थे, हम नहीं मिले थे। अगर हम मिले होते तो चीजें शायद अलग होती।’

Related Articles

Back to top button