ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

स्टेयरिंग छोड़ मोबाइल चला रहा था ड्राइवर, स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी

राहतगढ़।  सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के राहतगढ़-चंद्रापुर गांव के बीच मंगलवार को सुबह एक स्कूल पलट गई। बस पलटने की वजह से कक्षा दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई। बस में सवार बच्चों को कहना है कि ड्राइवर हाथों से स्टेयरिंग छोड़ मोबाइल चला रहा था, इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्‍चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद को पहुंचे और बस से बच्‍चों को निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बस हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सागर से भी कलेक्टर दीपक आर्य एवं एसपी तरुण नायक राहतगढ़ पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक स्कूल बस में राहतगढ़ क्षेत्र के बटयावदा, चंद्रपुर, झिला गढ़ाघाट, रमपुरा, पचमा सहित आठ से दस गांवों के बच्चों को राहतगढ़ लाती है। यह बच्चे राहतगढ़ के स्कालर इंटरनेशनल, सेंट थामस, लक्ष्य सहित अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं। मंगलवार को भी सुबह यह बस ग्रामीण क्षेत्र से करीब पचास से साठ बच्चे लेकर आ रही थी, तभी यह राहतगढ़ व चंद्रापुर के बीच पलट गई। हादसे में कक्षा दसवीं के छात्र शैलेंद्र कुर्मी की मौत हो गई। बस में सवार अन्य घायल बच्चों को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। खबर के बाद अभिभावक भी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंच गए हैं। सागर से कलेक्टर एवं एपी भी राहतगढ़ मौजूद हैं। गौरतलब है कि सागर जिले में इन दिनों परिवहन एवं पुलिस विभाग की स्कूल बसों को लेकर जांच की जा रही है। सागर शहर में तो रोज कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभियान तेज नहीं हुआ। राहतगढ़ में हुई इस घटने के बाद परिवहन विभाग के इस अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। बस में आठ से दस गांवों के पचास से साठ बच्चे सवार थे।

Related Articles

Back to top button