ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बेजुबान कुत्ते की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या जानवर कौन?

जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथरा में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां गांव के ही सरपंच के स्वजनों और परिचितों ने एक बेजुबान कुत्ते की लाठी-राड व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में इंसान कहे जाने वालों की हैवानियत साफ देखी जा सकती है। बताया जाता है कि सरपंच के स्वजनों और करीबियों ने बेजुबान कुत्ते पर तब तक राड और लाठियां बरसाईं जब तक वह अचेत नही हो गया। कुछ मिनटों बाद ही उसकी मौत भी हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर के डाग-लवर सक्रिय हो गए। वे कैथरा भी पहुंचे और और नुनसर चौकी में उन्होंने घटना के विरोध में शिकायत पत्र भी सौंपा।

रात में भौंकता था तो कर दी हत्या

ग्राम कैथरा में रहने वाले गुड्डू गर्ग ने अपने घर पर एक कुत्ता पाल रखा था। यह कुत्ता रात होते ही जोर-जोर से भोंकता था। शुक्रवार को गुड्डू गर्ग किसी काम से कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। गुड्डू की गैर मौजूदगी में सरपंच के स्वजन और कुछ अन्य गांव वाले गुड्डू के घर में घुसे और उन्होंने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर तमाशबीन बने किसी भी शख्स ने आताताइयों को कुत्ते की जान लेने से रोकने का साहस नहीं दिखाया।

नगर परिषद के लोग कुत्ते को पकड़ने पहुंचे थे

पाटन पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने इस कुत्ते द्वारा कुछ लोगों को काटे जाने की भी शिकायत की थी। गांव के सरपंच ने कुत्ते के मालिक गुड्डू गर्ग के विरोध में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि इसे लेकर पुलिस और पाटन नगर परिषद के दो जवान कुत्ते को पकड़कर दूर कहीं जंगल में छोड़ने के लिए कैथरा पहुंचे थे। लेकिन, सरपंच के स्वजनों ने उनके सामने ही कुत्ते को मार डाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। अनेक डाग लवर रविवार को कैथरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button