ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जिले भर में बारिश होने से लोगों को उमस से मिली राहत 23 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

अशोकनगर। शनिवार को जिले भर में रिमझिम बारिश हो रही है। उमस के कारण परेशान लोगों को राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। दिन में कभी तेज धूप और कभी आसमान में बादल छाए रहने से वातावरण में उमस थी।

शनिवार की सुबह से बादल छाए हुए थे। दोपहर होने के पहले ही रिमझिम वर्षा होनी शुरू हो गई थी। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आ गई थी। ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा हो गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

निर्माणाधीन मार्गों और कच्चे रास्तों पर आई परेशानी

जिले भर में शनिवार को हुई बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी निर्माणाधीन मार्गों पर आई। अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर कजराई नदी के पुल पर फिसलन बढ़ने से लोग परेशान हैं। जिले में अभी भी कई मार्ग जर्जर हालत में हैं। इन मार्गों पर भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धरती ने ओढ़ी हरियाली की चादर

जिले में बोवनी का काम अधिकांश किसानों ने पूरा कर लिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में फसलें लहलहाने लगीं हैं। इसके अलावा सूनी पहाडियां, खाली पड़े मैदानों में भी हरियाली नजर आने लगी है। चारों ओर हरियाली होने से ऐसा लग रहा है मानो धरती ने हरियाली की चादर ओढ़ ली हो।

Related Articles

Back to top button