ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

राज्य स्तरीय तैयारी स्पर्धा में 26 तैराक करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर। भिलाई के रिसाली में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम का गठन कर लिया गया है। टीम में बालक व बालिका को मिलाकर 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी बेहतर होने के साथ – साथ स्पर्धा के लिए तैयार है।

छत्तीसगढ़ स्वीमिंग एसोसिएशन ने 22 व 23 जुलाई को भिलाई में यह प्रतियोगिता आयोजित की है। जब तिथि घोषित हुई, उसी दिन सभी जिला संघ को इसकी जानकारी भेजकर जिले की टीम तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसी के मद्देनजर संघ ने जिला खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में चयन ट्रायल का आयोजन किया। इसमे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर जौहर दिखाए। इसी के आधार पर बिलासपुर जिला तैराकी संघ की टीम बनाई गई। टीम के बालक वर्ग एक में यश तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा, विशेष पहाड़ी, सैकत हलदार व कीर्तिवान बोरलकर, बालक वर्ग दो में अर्पित धारा, वी मनीष कुमार, प्रिंस सिंह ठाकुर, प्रत्युष नायडू , आदित्य सीरिया, प्रियांस सीरिया, जयेश शर्मा, रेहान सिंह, बालक वर्ग तीन आयुष्मान वर्मा, प्रत्युष सोनी, प्रयान तिवारी ,आक्षश साहू व तथागत शामिल है। इसी तरह बालिका वर्ग एक मे सयोगिता सिंह, सारन्य निगम, दिव्या पहाड़ी, रिद्धि रमांसा और बालिका वर्ग तीन वसुंधरा गुप्ता, देवांशी धारा, जैस्मीन सोफिया, आदिति मुखर्जी शामिल है। टीम के कोच कैलाश कौशिक है। यह जानकारी बिलासपुर जिला तैराकी संघ के सचिव राजेश साहू के द्वारा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी स्पर्धा को कुछ दिन शेष है। इसलिए चयनित तैरकों को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि राज्य स्तरीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। साथ ही राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए बनने वाली छत्तीसगढ़ की तैराकी टीम में जगह बना सके। राष्ट्रीय स्पर्धा अगस्त में ओडिशा में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विभन्न राज्यो के तैराक भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button