ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नमक का बिल दिखाकर राजस्थान से खाद भरकर जगदलपुर पहुंच गया ट्रक

जगदलपुर। खेती किसानी के सीजन में खाद की कालाबाजारी के खेल में एक बड़ा मामला सामने आया है। नमक का बिल दिखाकर राजस्थान से खाद भरकर एक ट्रक जगदलपुर तक आ गया और आरोपित बस्तर और पड़ोसी राज्य ओडिशा के किसानों को खाद बेचते रहे।

पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो उसने घेराबंदी का खाद के साथ ट्रक को जब्त कर लिया। दो आरोपितों को पकड़कर पूछताछ के बाद गुरुवार को यहां न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जब्त खाद की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपित पहले भी यहां खाद लाकर बेच चुके हैं। दो दिन जब्त हुए इस खाद की जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि उसकी गुणवत्ता कैसी है। गिरफ्तार आरोपितों में रतियापरा करौली तहसील मासलनुर जिला करौली निवासी श्रीनिवास मीणा (47 वर्ष) और तहसील पीलीबंग जिला हनुमानगढ़ राजस्थान का निवासी शिवलाल मीणा (32 वर्ष) हैं। ट्रक में 297 बोरी पोटाश, 12 बोरी यूरिया को मिलाकर कुल 309 बोरी खाद पाया गया। आरोपितों के पास से दो मोबाइल, 5900 रुपये नकदी भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button