ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जैन मुनि की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े कर फेंकने वालों को दें फांसी

बुरहानपुर। कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिकोड़ी तालुका स्थित तीर्थ क्षेत्र में जैन मुनि काम कुमार नंदी की पांच जुलाई को हत्या के बाद शरीर के टुकड़े कर फेंक दिए गए थे। इस घटना से सकल जैन समाज में दुख और आक्रोश है।

बुरहानपुर के जैन समाज ने शुक्रवार को अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। जैन संतों के विहार और तीर्थ स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग भी की गई है। इस दौरान अखिल भारतीय दिगंबर जैन विद्वत परिषद के उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र जैन भारती ने सभा को संबोधित किया। ज्ञापन का वचन आदिनाथ मंदिर के अध्यक्ष भागचंद पहाड़िया ने किया।

ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए सरकार

ज्ञापन सौंपने के दौरान नरेंद्र लोहारिया, भागचंद पहाड़िया, किरण जैन, राजेंद्र जैन, जयचंद लाल सेठिया, मेहुल जैन, वीरेंद्र जैन के साथ ही बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भी मौजूद थे। विधायक सिंह ने जैन समाज के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button