ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर विवाहिता से सरपंच सहित तीन ने किया दुष्कर्म।

ग्वालियर में एक लापता महिला को पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन उसके बाद महिला ने जो खुलासा किया है वह चौकाने वाला है। महिला के साथ गांव के ही सरपंच व उसके तीन साथियों ने कई बार दुष्कर्म किया है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि जो पति उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा था वही महिला के सामने सरपंच को गलत काम करने के लिए कहता था। घटना आरोन थाना क्षेत्र के बनहेरी गांव की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति, सरपंच सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है 9 दिसंबर को लापता हुई थी महिला ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र के गांव बनहेरी की रहने वाली एक 28 वर्षीय विवाहिता 9 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जिसकी महिला के पति ने आरोन थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पति का कहना था कि उसकी पत्नी लापता हो गई है और वह उसे काफी समय से तलाश रहा है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल की तो इस बीच महिला को उसके एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। महिला ने किया खुलासा, आश्चर्य में पड़ गई पुलिस तब महिला ने खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति गांव के सरपंच विक्रम रावत और उसके तीन साथी अजब सिंह रावत गिर्राज रावत पंचम सिंह रावत को घर बुलाकर उसके साथ गलत काम करवाता था। विरोध करने पर उसके साथ पति मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर भाग निकली थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है इसलिए जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि एक विवाहित महिला ने पति और गांव के सरपंच सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम बनहेरी की है। विवाहित महिला के पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने महिला को दस्तयाब किया। तब इस बात का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button