ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

टाफी देने के बहाने दुष्कर्म पांच वर्षीय मासूम करती रही डाक्टर का इंतजार तीन घंटे बाद मिला उपचार

जबलपुर। मझौली में पांच वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म मामला सामने आया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। बालिका को एल्गिन अस्पताल में तीन घंटे बाद उपचार मिला।

पुलिस खून से लथपथ बालिका को एल्गिन अस्पताल लेकर पहुंची

मझौली पुलिस ने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली पांच साल की मासूम बालिका बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक साइकिल सवार व्यक्ति उसके करीब पहुंचा और टाफी देने का झांसा देकर उसे घर से कुछ दूर ले गया। जहां दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम को देखकर स्वजन हैरान रह गए। पूछताछ पर बालिका ने स्वजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस खून से लथपथ बालिका को एल्गिन अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां डाक्टर नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ से तत्काल डाक्टर को बमुश्किल बुलाया गया। जिसके बाद आनन-फानन में डाक्टर अस्पताल पहुंचे और मासूम का मेडिकल परीक्षण कर उसे भर्ती किया।

पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

दुष्कर्म का शिकार युवती पांच साल की मासूम को लेकर मझौली पुलिस एल्गिन पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम डाक्टर का इंतजार करने लगी। करीब तीन घंटे बाद डाक्टर आईं। एसआइ अभिलाष मिश्रा बच्ची को अपनी गोद में लिए रहे। तीन घंटे बाद डाक्टर ने बच्ची को देखा। डाक्टर के अस्पताल में न होने की सूचना पुलिस ने एसपी को दी। जिसके बाद खलबली मची और डाक्टर को आना पड़ा। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और बच्ची का उपचार शुरू होने के बाद अस्पताल में ही एफआइआर लिखी। आरोपित नाबालिग बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button