ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

एक लाख से ज्यादा की आबादी पर 19 पुलिसकर्मी अपराध पर लगाम लगा पाना मुश्किल – Neemuch News: Neemuch News: एक लाख से ज्यादा की आबादी पर 19 पुलिसकर्मी अपराध पर लगाम लगा पाना मुश्किल

नीमच। नगर का पुलिस थाना स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। क्षेत्र की एक लाख की आबादी की सुरक्षा का जिम्मा मात्र 19 पुलिस कर्मियों के भरोसे है। थाने से एक साथ छह पुलिस कर्मियों के तबादले भी हुए हैं। स्टाफ की कमी के कारण अपराधों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।

जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर राजस्थान व मप्र की सीमा पर स्थित पुलिस थाना अभी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। थाने का क्षेत्र भी लगभग 25 किलोमीटर तक फैला हुआ है। क्षेत्र की आबादी भी एक लाख से भी अधिक है। कई आदिवासी ग्राम भी शामिल हैं, जो मुख्यालय से काफी दूरी पर हैं। पुलिस थाने पर कुल 37 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी हाल ही में हुए छह पुलिसकर्मियों के तबादले के बाद थाने पर कुल 19 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बचे हैं।

एक नजर में पुलिस कर्मियों की जानकारी

थाने पर प्रस्तावित पद पदस्थ पुलिसकर्मी

01 थानाधिकारी 01 थाना अधिकारी

01 उप निरीक्षक 00

05 सहायक उप निरीक्षक 01 सहायक उप निरीक्षक

08 प्रधान आरक्षक 06 प्रधान आरक्षक

20 आरक्षक 09 आरक्षक

02 महिला पुलिस कर्मी 02 महिला पुलिस कर्मी

कुल- 37 19

वरिष्ठ अधिकारियों को दी जानकारी

कैलाशचंद चौहान (थानाधिकारी, सिंगोली) ने कहा कि थाने पर फोर्स की कमी है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है। फिलहाल जब तक पूर्ति नहीं हो जाती मौजूद पुलिस कर्मियों से ही काम चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button